देश की खबरें | भारत ने पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित किया, देश छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को कथित जासूसी में संलिप्तता के कारण पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया।

नयी दिल्ली, 13 मई भारत ने मंगलवार को कथित जासूसी में संलिप्तता के कारण पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अधिकारी भारत में अपने राजनयिक पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं कर रहा था, इसलिए उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है।

यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच चार दिन के सैन्य टकराव के बाद बढ़े तनाव के बीच की गई।

भारत ने अधिकारी की गतिविधियों पर नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को एक आपत्तिपत्र भी जारी किया।

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों का विवरण नहीं दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये आरोप जासूसी के एक मामले से जुड़े हैं, जिसकी जांच पंजाब पुलिस कर रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में आधिकारिक पद के अनुरूप नहीं होने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस संबंध में एक आपत्तिपत्र जारी किया गया।’’

पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना की गतिविधियों के संबंध में पाकिस्तान स्थित आकाओं को संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\