वाशिंगटन, 10 अक्टूबर भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमेरिका के साथ मजबूत होती साझेदारी का एक और उदाहरण पेश करते हुए पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया को कोविड-19 से मुकाबले के लिए 18 लाख एन95 मास्क दान दिए हैं।
फिलाडेल्फिया के महापौर जिम केनी ने भारत से मास्क की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था।
यह मास्क महामारी से मुकाबला कर रहे अग्रिम मोर्चे की कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लाया जाएगा।
यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Italy: इटली में कोरोना के 5732 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 343,770.
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कोविड-19 से मुकाबले में सहायता के लिए भारत द्वारा भेजे गए 18 लाख एन95 मास्क फिलाडेल्फिया को प्राप्त हुए।”
उन्होंने कहा, “यह भारत-अमेरिका के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्वसनीय साझेदारी का एक और उदाहरण है।”
भारत द्वारा भेजे गए मास्क, फिलाडेल्फिया में पांच अक्टूबर को पहुंचे।
अधिकारियों ने कहा कि इससे भारत की व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) बनाने की क्षमता का भी पता चलता है।
उन्होंने कहा कि भारत अब घरेलू इस्तेमाल के लिए ही नहीं बल्कि निर्यात के लिए भी पीपीई बनाने की क्षमता विकसित कर चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY