एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पंत और विहारी के शतकों से दूसरे अभ्यास मैच में भारत का दबदबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऋषभ पंत के आक्रामक और हनुमा विहारी ने संयमित शतक लगाकर आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत कर दी और टेस्ट टीम में चयन का अपना दावा भी पुख्ता कर लिया ।

खेल की खबरें | पंत और विहारी के शतकों से दूसरे अभ्यास मैच में भारत का दबदबा

सिडनी, 12 दिसंबर ऋषभ पंत के आक्रामक और हनुमा विहारी ने संयमित शतक लगाकर आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत कर दी और टेस्ट टीम में चयन का अपना दावा भी पुख्ता कर लिया ।

भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 386 रन बनाकर कुल 472 रन की बढत ले ली है ।इससे पहले भारत के 194 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया ए टीम 108 रन पर आउट हो गई थी ।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Yuvraj Singh: शिखर धवन ने युवराज सिंह के 39वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी.

पंत को उस समय शतक तक पहुंचने के लिये 19 रन चाहिये थे जब जैक विल्डरमथ दूसरे दिन का आखिरी ओवर फेंक रहे थे । पंत ने चार चौके और एक छक्का लगाकर शतक पूरा किया और वह 73 गेंद में 103 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाये ।

यह भी पढ़े | Rohit Sharma ने पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI ने की पुष्टि.

दूसरी ओर विहारी ने 194 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली । युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 78 गेंद में दस चौकों की मदद से 65 रन बनाये ।

दूसरे दिन के आखिरी सत्र में पंत की आक्रामक बल्लेबाजी से आस्ट्रेलिया ए के गेंदबाज दबाव में आ गए । इसके साथ ही पंत ने 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रहे दिन रात के पहले टेस्ट में रिधिमान साहा की जगह विकेटकीपर के स्थान के लिये अपना दावा पक्का कर लिया ।

गिल ने दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाकर सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिये दावा पेश किया । वहीं विहारी के रूप में भारत अतिरिक्त बल्लेबाज को उतार सकता है ।

सुबह पृथ्वी साव दूसरे ही ओवर में आउट हो गए । साव का खराब प्रदर्शन लगातार जारी रहा और अगर यही स्थिति रही तो वह अपना स्थान गिल को गंवा सकते हैं ।

गिल बड़े दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए । उन्होंने लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन चूक गए । गेंदबाज ने पगबाधा की अपील की जबकि गेंद पहली स्लिप में गई जहां सीन एबोट ने डाइव लगाकर कैच लपका । टीवी रिप्ले से कुछ पता नहीं चला और अभ्यास मैच में डीआरएस या स्निकोमीटर भी नहीं था । ऐसे में गिल को पवेलियन लौटना पड़ा ।

इसके साथ ही गिल और मयंक अग्रवाल की दूसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया । विहारी और अजिंक्य रहाणे ने 78 रन की साझेदारी की।

बीच में बारिश के कारण कुछ देर खेल रूका । रहाणे (38) के आउट होने के बाद पंत मैदान पर आये और आते ही मनचाहे शॉट्स खेलना शुरू कर दिया । उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 43 गेंदों में पूरा किया । विहारी ने अपनी पारी में 13 चौके लगाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).