देश की खबरें | भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता और देश की प्रगति संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी है।

नयी दिल्ली, एक मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता और देश की प्रगति संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी है।

कनाडा के मरखम स्थित सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रतिमा भारत-कनाडा संबंधों का प्रतीक रहेगी।

मोदी ने भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा एक ‘‘महान पहल’’ के रूप में प्रतिमा का अनावरण किए जाने संबंधी कदम का स्वागत किया।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत वो शीर्ष चिंतन है- जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात करता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने साथ संपूर्ण मानवता के और पूरी दुनिया के कल्याण की कामना करता है।

उन्होंने कहा कि सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत की आवाज संपूर्ण मानवता का प्रतिनिधित्व करती है।

मोदी ने कहा, ''हमारा कड़ा परिश्रम केवल हमारे लिए नहीं है। संपूर्ण मानवता का कल्याण भारत की प्रगति से जुड़ा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज