Corona Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, कोविड-19 के 7 और टीके विकसित कर रहा है भारत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोविड-19 के सात और नए टीके विकसित कर रहा है और देश के सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम कर रहा है।
नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने शनिवार को कहा कि देश कोविड-19 के सात और नए टीके विकसित कर रहा है और देश के सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केन्द्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है और इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों को कोविड-19 (CoVID-19) का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा.
उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं है क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है. साथ ही हम और टीके विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं क्योंकि भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और लोगों और अनुसंधान की जरुरत है।’’
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है. यह भी पढ़े: Corona Vaccine: प्रधानमंत्री बोले, ‘वैक्सीन के बारे में निर्णय करना राजनीतिक नहीं होता’
उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल कोविड-19 का टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है और पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उनपर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

