एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने चार देशों की जूनियर महिला हॉकी में उरुग्वे को 3-2 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कनिका सिवाच के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 3-2 से हराया।

खेल की खबरें | भारत ने चार देशों की जूनियर महिला हॉकी में उरुग्वे को 3-2 से हराया

रोसारियो (अर्जेंटीना), 26 मई कनिका सिवाच के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 3-2 से हराया।

भारत के इस रोमांचक मुकाबले में कनिका (46वां और 50वां मिनट) के अलावा सोनम (21वां) ने गोल किये। उरुग्वे के लिए मिलाग्रोस सेगल (तीसरा) और अगस्टिना मैरी (24वां) ने गोल किए। I

उरुग्वे ने तीसरे मिनट में ही सेगल के पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त हासिल कर ली।

सोनम ने दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। इसके तीन मिनट के बाद ही मैरी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर उरुग्वे को फिर से बढ़त दिला दी।

भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार मिनट के अंदर कनिका के दो गोल से वापसी की। कनिका ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी जो आखिर तक कायम रही।

भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मेजबान अर्जेंटीना से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).