खेल की खबरें | दक्षिण कोरिया को रौंद कर भारत जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी।
गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी।
धामी बोबी सिंह ने हैट्रिक गोल कर भारत के जीत के अंतर को बढ़ाया। वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये।
धामी ने 31वें, 39वें और 55वें मिनट में गोल किया तो वहीं लाकरा सुनीत ने 13वें मिनट में भारत का खाता खोला।
मैच के 19वें मिनट में हुंदल अरिजीत सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया। अंगद वीर सिंह और उत्तम सिंह ने क्रमश: 34वें और 38वें मिनट में गोल किया जिससे भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर के बाद अपनी बढ़त को 6-0 कर ली।
कोरियाई टीम ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाया। टीम के लिए इकलौता गोल केओनयोल ह्वांग ने 46वें मिनट में किया।
विष्णुकांत सिंह ने 51वें मिनट में भारत की बढ़त को 7-1 कर दिया। इसके दो मिनट बाद धामी ने अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर शारदा नंद तिवारी के गोल ने टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

