एजेंसी न्यूज

India Covid-19 Update: भारत में बढ़ी कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में 3641 नए मामले, 11 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3641 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है।

India Covid-19 Update: भारत में बढ़ी कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में 3641 नए मामले, 11 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- ANI)

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल: भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3641 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है. इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है. यह भी पढ़ें: UP COVID-19 Update: यूपी में कोविड के मामले 350 के पार

मंत्रालय के अनुसार, इन 11 मौतों में से तीन मरीज की मौत महाराष्ट्र में गई है जबकि एक मरीज की मृत्यु दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में हुई है. इसके अलावा, केरल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार और नाम जोड़े हैं. आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.12 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.45 फीसदी दर्ज की गई है.

कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,26,246) हो गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).