एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला जीत कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली ।

खेल की खबरें | भारत ने वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की

दुबई, 18 जुलाई भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला जीत कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली ।

ऋषभ पंत की एकदिवसीय में पहली शतकीय पारी और हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से भारत ने तीसरे एकदिवसीय में इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।

भारत के नाम 109 रेटिंग अंक हैं जो चौथे स्थान पर काबिज पाकिस्तान (106 अंक) से तीन अंक ज्यादा है।

इस तालिका में न्यूजीलैंड 128 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड 121 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस सूची में हालांकि छठे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के पास अपनी स्थिति को सुधारने का मौका होगा। टीम पाकिस्तान से सात रेटिंग अंक पीछे है और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की आगामी श्रृंखला में अगर वह सूपड़ा साफ करती है तो चौथे स्थान पर पहुंच जायेगी।

भारतीय टीम भी अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).