देश की खबरें | भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से वार्ता के बाद कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक में शुक्रवार को यहां मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से बातचीत की और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक में शुक्रवार को यहां मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से बातचीत की और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और मेरी बहुत अच्छी मुलाकात हुई। यह भारत-मॉरीशस के संबंधों के लिए विशेष वर्ष है, क्योंकि हमारे कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। हमने अवसंरचना, फिनटेक, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श किया। ग्लोबल साउथ की आवाज आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।’’

जगन्नाथ जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी अगले तीन दिन में 15 द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि ये बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का तथा विकास सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली में जी20 का शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में नया मार्ग प्रशस्त करेगा। मैं अगले दो दिन में वैश्विक नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय वार्ता करुंगा।’’

मोदी शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी20 के सत्रों में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज