जरुरी जानकारी | भारत, चिली ने प्रस्तावित व्यापक व्यापार समझौते के लिए पहले दौर की वार्ता पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर पूरा कर लिया है। वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई भारत और दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का पहला दौर पूरा कर लिया है। वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दोनों देशों ने 2006 में एक तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) लागू किया था और अब वे एक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए इसके दायरे को बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

इसके बाद सितंबर, 2016 में एक विस्तारित पीटीए पर हस्ताक्षर किए गए और यह 16 मई, 2017 को प्रभावी हुआ।

वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “भारत और चिली ने सीईपीए वार्ता के पहले दौर को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस दौर के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने आर्थिक जुड़ाव और व्यापार संबंधों को व्यापक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।”

सीईपीए का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा पीटीए को आगे बढ़ाना है और डिजिटल सेवाओं, निवेश संवर्धन और सहयोग, एमएसएमई और महत्वपूर्ण खनिजों सहित क्षेत्रों की एक व्यापक शृंखला को शामिल करना है।

वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव भारत की ओर से भारत-चिली सीईपीए के मुख्य वार्ताकार हैं।

इसी महीने दोनों देशों ने व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए नियम एवं शर्तों पर हस्ताक्षर किए थे।

भारत और चिली के बीच द्विपक्षीय व्यापार मामूली है। वित्त वर्ष 2024-25 में, चिली को भारत का निर्यात 2.46 प्रतिशत घटकर सिर्फ़ 1.15 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, आयात 72 प्रतिशत बढ़कर 2.60 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी