जरुरी जानकारी | इंडिया सीमेंट्स को जून तिमाही में 132.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (आईसीएल) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 132.90 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा रहा है।
नयी दिल्ली, 19 जुलाई इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (आईसीएल) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 132.90 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा रहा है।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 58.47 करोड़ रुपये रहा था।
इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड अब अल्ट्राटेक सीमेंट की अनुषंगी बन गई है।
आईसीएल ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में मामूली घटकर 1,024.74 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,026.76 करोड़ रुपये थी।
आलोच्य तिमाही में आईसीएल का कुल खर्च 12.43 प्रतिशत घटकर 1,042.19 करोड़ रुपये रह गया।
जून तिमाही में आईसीएल की कुल आय (अन्य आय समेत) मामूली रूप से घटकर 1,033.85 करोड़ रुपये रही।
देश की अग्रणी सीमेंट विनिर्माता कंपनी अल्ट्राटेक ने दक्षिण स्थित इस सीमेंट निर्माता कंपनी में प्रवर्तक की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस प्रकार, आईसीएल 24 दिसंबर, 2024 से अल्ट्राटेक सीमेंट की अनुषंगी कंपनी बन गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

