जरुरी जानकारी | भारत नवीकरणीय ऊर्जा, गैस ऊर्जा का इस्तेमाल कर कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम कर सकता है: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीई गैस पावर ने सोमवार को कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा एवं गैस ऊर्जा के त्वरित और रणनीतिक इस्तेमाल के जरिए विद्युत क्षेत्र में होने वाले उत्सर्जन को काफी कम कर सकता है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर जीई गैस पावर ने सोमवार को कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा एवं गैस ऊर्जा के त्वरित और रणनीतिक इस्तेमाल के जरिए विद्युत क्षेत्र में होने वाले उत्सर्जन को काफी कम कर सकता है।

जीई गैस पावर ने 'द की टू इंडियाज एनर्जी फ्यूचर' (भारत के ऊर्जा भविष्य की कुंजी) शीर्षक से एक स्थिति पत्र जारी किया, जिसमें विद्युत क्षेत्र के कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती करने और लगभग शून्य कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वाली विद्युत उत्पादन प्रौद्योगिकी को अपनाने की भारत की तत्काल जरूरत पर चर्चा की गयी है।

जीई गैस पावर के एक बयान के अनुसार, स्थिति पत्र नीतिगत कार्रवाइयों की वकालत करता है और रूपरेखा तैयार करता है जो भारत में सभी के लिए सस्ती, विश्वसनीय एवं सतत बिजली के साथ एक स्वच्छ अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने में मदद कर सकता है।

इसमें कहा गया, "भारत नवीकरणीय ऊर्जा और गैस ऊर्जा के त्वरित एवं रणनीतिक इस्तेमाल के जरिए विद्युत क्षेत्र के उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी ला सकता है।"

स्थिति पत्र के मुताबिक भारत जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत उत्पादन के प्रभुत्व वाले विद्युत क्षेत्र से उत्सर्जन के कारण पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है।

भारत में विद्युत क्षेत्र कुल कार्बन डाइऑक्साईड उत्सर्जन में 49 प्रतिशत का योगदान देता है, जबकि वैश्विक औसत 41 प्रतिशत है।

दूसरी ओर, भारत में बिजली की मांग 2018 से 2040 के दौरान पांच प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया कि ऐसे पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को तत्काल अपनाना महत्वपूर्ण है जो एक दूसरे के पूरक हो पाएं और विद्युत सृजन के सतत स्रोतों के निर्माण की दिशा में वृद्धि के वाहक के तौर पर काम करें।

जीई गैस पावर साउथ एशिया (दक्षिण एशिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपेश नंदा ने कहा, "विद्युत उत्पादन के लिए कम से शून्य तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन करने वाले ईंधन का इस्तेमाल करने की दिशा में भारत की रणनीति, क्षेत्र के साथ-साथ विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र में एक आमूलचूल बदलाव ला रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\