एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन अगले सप्ताह व्यापार समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन के अगले सप्ताह मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन अगले सप्ताह व्यापार समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारत और ब्रिटेन के अगले सप्ताह मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देना है।

यह चमड़ा, जूते और कपड़े जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों के निर्यात पर कर हटा देगा और ब्रिटेन से व्हिस्की एवं कारों के आयात को सस्ता करेगा, जिससे 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार दोगुना होकर 120 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के प्रारूप पर कानूनी आधार पर गौर किए जाने की प्रक्रिया जारी है। अगले सप्ताह इसपर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।’’

मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इसे लागू करने से पहले इस पर ब्रिटेन की संसद एवं भारत के मंत्रिमंडल की मंजूरी लेनी होगी।

हस्ताक्षर होने के बाद इसके लागू होने में लगभग एक वर्ष का समय लगने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).