एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना: प्रल्हाद जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।

जरुरी जानकारी | भारत तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना: प्रल्हाद जोशी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।

केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएनए) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत ने 1,08,494 गीगावाट घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है, जबकि जापान ने 96,459 गीगावाट घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है।

आईआरईएनए ऊर्जा बदलाव के लिए एक वैश्विक एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है, देशों को उनके ऊर्जा बदलाव में सहायता करती है, तथा प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीति, वित्त और निवेश पर आंकड़े और विश्लेषण प्रदान करती है।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत ने सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ दिया है और 1,08,494 गीगावाट घंटा का उत्पादन किया है, जबकि जापान का उत्पादन 96,459 गीगावाट घंटा है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

भारत 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ ईंधन आधारित बिजली क्षमता के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है। इस लिहाज से यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).