FIH Men's Hockey Pro League 2024: भारत ने हॉकी के विश्व चैम्पियन जर्मनी को 3-0 से हराया, इन खिलाड़ियों ने दागे मैच जिताऊ गोल

भारत ने जर्मनी की कमजोर रक्षापंक्ति का फायदा उठाते हुए तीन गोल दागे जिससे हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो हॉकी लीग में विश्व चैम्पियन को 3-0 से हराकर लंदन चरण में जीत से शुरुआत की

भारतीय हॉकी टीम (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

FIH Men's Hockey Pro League 2024: लंदन, एक जून भारत ने जर्मनी की कमजोर रक्षापंक्ति का फायदा उठाते हुए तीन गोल दागे जिससे हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो हॉकी लीग में विश्व चैम्पियन को 3-0 से हराकर लंदन चरण में जीत से शुरुआत की. ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत (16वें मिनट), सुखजीत सिंह (41वें मिनट) और गुरजंत सिंह (44वें मिनट) ने जर्मनी की युवा टीम के खिलाफ गोल दागे. जर्मनी ने शानदार शुरुआत की लेकिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी. विश्व की पांचवें नंबर की भारतीय टीम 13 मैचों में 24 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि अर्जेंटीना 14 मैचों में 26 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. भारत ने प्रो लीग के एंटवर्प चरण में अर्जेंटीना को दो बार हराया था. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने हॉकी की यूरोप लेग मुकाबले में जर्मनी को 3-0 से हराया; हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह ने दागे गोल

नीदरलैंड 12 मैचों में 26 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है. भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पहले क्वार्टर में जर्मनी के लगातार हमलों को रोकते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर को नाकाम कर दिया. दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर दुनिया की तीसरे नंबर की टीम को दबाव में ला दिया. भारतीय कप्तान ने 16वें मिनट में नीची फ्लिक जर्मनी के गोलकीपर एलेक्जेंडर स्टैडलर की ओर बढ़ायी जो बैरी एंथियस से डिफ्लेक्ट होकर गोल में चली गयी.

इसके बाद सुखजीत ने 41वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी. सुखजीत ने अभिषेक को पास दिया और सर्कल की ओर दौड़े. अभिषेक ने इसे सुखजीत को वापस दिया जिन्होंने जर्मनी के गोलकीपर को छकाते हुए शानदार शॉट लगाया. इसके तीन मिनट बाद गुरजंत ने भारत के लिए तीसरा गोल दाग दिया। संजय ने गोल लाइन पर गेंद जरमनप्रीत सिंह की ओर बढ़ायी. इस डिफेंडर ने फिर गेंद को गुरजंत को वापस भेज दिया, जिन्होंने स्टैडलर को छकाते हुए गोल दागा.

जर्मनी की टीम दबाव में आ गयी थी और उसने भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने की पूरी कोशिश की। लेकिन श्रीजेश ने उन्हें इसमें सफलता हासिल नहीं करने दी. लगभग चार महीने बाद प्रतिस्पर्धी हॉकी में वापसी कर रही जर्मनी ने एक दर्जन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन ये सभी बेकार रहे. श्रीजेश ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई और पहले क्वार्टर में तीन प्रयासों को विफल किया जिसमें दो पेनल्टी कॉर्नर के थे. भारतीय टीम अब आठ जून को फिर से जर्मनी से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना दो और नौ जून को ग्रेट ब्रिटेन से होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी