खेल की खबरें | भारत ने सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हराया

काठमांडू, 21 सितंबर अर्जुन सिंह ओइनम, जी गोयारी, नाओबा मैतेई पांगाम्बाम के गोल की मदद से भारत ने गुरुवार को यहां दशरथ स्टेडियम में सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से शिकस्त दी।

भारत अब अगले ग्रुप बी मैच में 25 सितंबर को भूटान से भिड़ेगा और इससे उसकी निगाहें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने पर लगी होगी।

ग्रुप ए में मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

दो साल से ज्यादा समय बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरी भारतीय टीम ने 34 सेकेंड के भीतर ही दबदबा बना लिया।

गोयारी ने भारत के लिए पहला गोल दागा और टीम ने नाओबा मैतेई की बदौलत 45+5वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी।

अर्जुन ओइनम ने फिर टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)