एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने इराक को 5-0 से हराया, महिला एशियाई कप क्वालीफिकेशन से एक कदम दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां इराक को 5-0 से शिकस्त दी।

खेल की खबरें | भारत ने इराक को 5-0 से हराया, महिला एशियाई कप क्वालीफिकेशन से एक कदम दूर

चियांग माइ (थाईलैंड), दो जुलाई भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां इराक को 5-0 से शिकस्त दी।

भारतीय टीम ने पहले हाफ में 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी।

पहले हाफ में भारतीय टीम के लिए संगिता बसफोर और मनीषा ने गोल दागे।

फिर दूसरे हाफ में कार्तिका अंगामुथु, फानजोबाम निर्मला देवी और नोंगमाईथेम रतनबाला देवी ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।

भारतीय टीम के तीन मैच में 22 गोल हो गए हैं और टीम ने एक भी गोल नहीं गंवाया है।

इस तरह टीम को अभी तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है और ग्रुप बी में भारत नौ अंक और +22 के गोल अंतर से शीर्ष पर बैठा है।

थाईलैंड की टीम इस समय छह अंक लेकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और अब मंगोलिया से भिड़ेगी।

शनिवार को भारत और मेजबान देश के बीच मुकाबला दिलचस्प रहेगा क्योंकि ग्रुप की विजेता टीम ही आगे बढ़ेगी।

इसलिए शनिवार को जीत दर्ज करने वाली टीम ही अगले दौर में पहुंचेगी।

बुधवार को मंगोलिया (13-0) और तिमोर लेस्ते (4-0) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी थी। खिलाड़ियों ने मैच में शुरू से ही अपना दबदबा कायम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).