खेल की खबरें | रेणुका की शानदार गेंदबाजी से भारत ने बारबाडोस को 100 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जेमिमा रौद्रिगेज के नाबाद अर्धशतक और शेफाली वर्मा की 43 रन की आक्रामक पारी के बाद रेणुका सिंह ठाकुर के चार विकेट की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला टी20 क्रिकेट स्पर्धा में बुधवार को बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया ।

बर्मिंघम , तीन अगस्त जेमिमा रौद्रिगेज के नाबाद अर्धशतक और शेफाली वर्मा की 43 रन की आक्रामक पारी के बाद रेणुका सिंह ठाकुर के चार विकेट की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला टी20 क्रिकेट स्पर्धा में बुधवार को बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम ने चार विकेट पर 162 रन बनाये । जवाब में बारबाडोस टीम आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी ।

बारबाडोस के लिये सर्वाधिक 16 रन किशोना नाइट ने बनाये ।

भारत के लिये रेणुका सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 10 रन देर चार विकेट लिये ।

इससे पहले भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में स्मृति मंधाना अपना विकेट गंवा बैठी । उस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ पांच रन टंगे थे ।

इसके बाद जेमिमा और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी की । शेफाली ने खास तौर पर काफी आक्रामक पारी खेलते हुए 26 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाये । वह रन आउट होकर पवेलियन लौटी ।

कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खोल सकी और पहली ही गेंद पर एस सेलमन ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया ।

यस्तिका भाटिया की जगह उतरी तानिया भाटिया भी छह रन बनाकर पवेलियन लौट गई । इसके बाद जेमिमा और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला । दीप्ति 28 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रही जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था । वहीं जेमिमा ने 46 गेंद में 56 रन बनाये जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था ।

भारतीय टीम ने पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हारने के बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस