विदेश की खबरें | भारत, बांग्लादेश के रिश्ते विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित : उच्चायुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय उच्चायुक्त ने यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश विकास में साझेदार हैं और द्विपक्षीय सहयोग सिर्फ लेनदेन पर ही नहीं टिका क्योंकि यह विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है।

ढाका, 26 सितंबर भारतीय उच्चायुक्त ने यहां कहा कि भारत और बांग्लादेश विकास में साझेदार हैं और द्विपक्षीय सहयोग सिर्फ लेनदेन पर ही नहीं टिका क्योंकि यह विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है।

भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक ऑनलाइन संगोष्ठी में कहा कि भारत मुक्ति संग्राम और भारत-बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष होने को संयुक्त रूप से मनाने की प्रतीक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़े | जापान अगले साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध: योशीहिदे सुगा.

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो साल चले कार्यक्रमों का दो अक्टूबर 2020 को समापन होगा।

भारतीय राजदूत ने कहा कि वह एक ही मंच पर बांग्लादेश के सभी गांधी आश्रमों के प्रतिभागियों से संवाद कर बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़े | जांच में कोरोना नेगेटिव निकले पाकिस्तानी नागरिक सऊदी की यात्रा कर सकते हैं: पाकिस्तान विदेश कार्यालय.

उन्होंने प्रतिभागियों से भारत-बांग्लादेश के साझे इतिहास के संरक्षण और दोस्ती के इस बंधन को और मजबूती देने की दिशा में काम करने का अनुरोध किया।

भारतीय उच्चायोग द्वारा बृहस्पतिवार को “महात्मा गांधी की याद में” शीर्षक से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कई बांग्लादेशी सांसदों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर दास ने कहा कि नोआखली, जमालपुर, अतराई और दोहर में गांधी आश्रमों ने बांग्लादेश में गांधीवादी सिद्धांतों की लौ जला रखी है।

उन्होंने महात्मा गांधी और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान दोनों को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी