देश की खबरें | पहली बार दिल्ली से बाहर होगी भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और बांग्लादेश के बीच महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता इस महीने गुवाहाटी में होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब साल में दो बार होने वाली यह बैठक दिल्ली के बाहर होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारत और बांग्लादेश के बीच महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता इस महीने गुवाहाटी में होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब साल में दो बार होने वाली यह बैठक दिल्ली के बाहर होगी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और उनके समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच 51वीं उच्च स्तरीय वार्ता 22 दिसंबर को शुरू होगी। इसमें दोनों पक्षों के बीच चार दिनों तक विभिन्न तरह के सीमा अपराधों की रोकथाम और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा-मध्य प्रदेश में किसान की जितनी पैदावार होगी उसे सरकार खरीद लेगी, बाहर से आने वाले को भेज देंगे जेल.

असम की राजधानी बीएसएफ के गुवाहाटी फ्रंटियर का मुख्यालय है जिसके जवान 4096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से 495 किलोमीटर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। यह सीमा असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से लगती है।

बीएसएफ की विशेष जल शाखा असम में धुबरी समेत सीमावर्ती इलाकों से लगी नदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है और वह भी इसी मुख्यालय के अधीन काम करती है।

यह भी पढ़े | Odisha: नशेड़ी पिता ने नाबालिग बेटी का किया यौन उत्पीड़न, हुआ गिरफ्तार.

सूत्रों ने कहा कि यह पहला मौका है जब 1993 में शुरू हुई यह वार्ता दिल्ली के बाहर हो रही है।

बातचीत के दिल्ली से बाहर होने के कारणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा के निकट हो रही इस बैठक में दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों को असम के कुछ सीमावर्ती इलाकों का संयुक्त रूप से दौरा करने का अवसर भी मिल सकता है।

महानिदेशक स्तर की वार्ता 1975 से 1992 तक साल में एक बार होती थी और इसके बाद 1993 में इसका आयोजन साल में दो बार किया जाने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारी एक बार दिल्ली और दूसरी बार ढाका में बैठक करते रहे हैं।

सितंबर में बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस वार्ता के लिये ढाका गया था।

सूत्रों ने कहा कि अस्थाना अपने बीजीबी के समकक्ष मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम के साथ बातचीत का नेतृत्व करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों देशों और बलों के बीच मौजूदा रिश्ता बेहद अच्छा है और दोनों पक्ष वार्ता के दौरान इन्हें आगे बढ़ाएंगे।

भारतीय पक्ष द्वारा जहां संयुक्त सीमा सुरक्षा प्रबंधन, बिना बाड़ वाले इलाकों की बाड़बंदी तथा सीमापार अपराधों पर लगाम लगाने के लिये प्रभावी कदम उठाने संबंधी मुद्दे उठाए जाने की उम्मीद है वहीं बांग्लादेशी सीमा बल द्वारा सीमा पर अपने लोगों के मारे जाने का मुद्दा उठाए जाने की उम्मीद है।

पिछली बैठक में अस्थाना ने कहा था कि सीमा पर अपराधियों के मारे जाने की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके जवान अपनी जान को सीमा पार के असामाजिक तत्वों से खतरा होने की स्थिति में ही गोली चलाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि सीमा पर अपराधियों की मौत या उनके पकड़े जाने का, नागरिकता से कोई सरोकार नहीं होता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\