देश की खबरें | भारत बंद का गोवा में कोई असर नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का मंगलवार को गोवा में ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, आठ दिसंबर कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का मंगलवार को गोवा में ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला।

हालांकि विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया था, लेकिन कार्यालय, बैंक, बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान खुले रहे और सार्वजनिक परिवहन भी जारी रहा।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर मुझे रोका नहीं जाता, तो मैं भारत बंद में शामिल होने जरूर जाता: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए हमने राज्य भर में कड़ाई से गश्त की।”

उन्होंने कहा कि राज्य में जनजीवन सामान्य रहा।

यह भी पढ़े | किसानों के समर्थन में अपना विरोध दर्ज करते हुए Dr Varinder Pal Singh ने Gold Medal और Golden Jubilee Award स्वीकार करने से किया इनकार, देखें वीडियो.

कांग्रेस, राकांपा, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी ने किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर प्रदर्शन में भाग लिया।

यह विरोध प्रदर्शन, आल इंडिया किसान सभा, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईयूटीसी) और भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र द्वारा पणजी के आजाद मैदान में आयोजित किया गया था।

नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और जीएफपी अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

एआईयूटीसी गोवा महासचिव सुहास नाइक ने कहा, “हमने लोगों को स्वेच्छा से प्रदर्शन में भाग लेने को कहा है। किसी को दुकान या उद्योग बंद करने के लिए बाध्य नहीं किया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल