एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | किशन, विहारी के अर्धशतक से भारत ए के छह विकेट पर 229 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान हनुमा विहारी के अर्धशतकों से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीसरे अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को छह विकेट पर 229 रन बना लिये ।

खेल की खबरें | किशन, विहारी के अर्धशतक से भारत ए के छह विकेट पर 229 रन

ब्लोमफोंटेन, सात दिसंबर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान हनुमा विहारी के अर्धशतकों से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीसरे अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को छह विकेट पर 229 रन बना लिये ।

दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में 268 रन बनाये थे ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर किशन 141 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे थे।विहारी ने 170 गेंद में 63 रन बना लिये हैं जिनमें छह चौके और एक छक्का शामिल है ।

इनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 28 और सरफराज खान ने 14 रन बनाये ।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव पांच और देवदत्त पडीक्कल आठ रन बनाकर आउट हो गए ।

इससे पहले कल के स्कोर सात विकेट पर 249 रन से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ए अपने स्कोर में 19 रन ही जोड़ सकी । भारत के लिये तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 45 रन देकर चार विकेट लिये जबकि नवदीप सैनी को तीन विकेट मिले ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).