खेल की खबरें | भारत ने सैफ अंडर-20 चैम्पियनशिप के लिए टीम की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच शनमुगम वेंकटेश ने शनिवार को यहां आगामी सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

भुवनेश्वर, 23 जुलाई भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच शनमुगम वेंकटेश ने शनिवार को यहां आगामी सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

टीम इस टूर्नामेंट में बुधवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच के साथ ही टीम लगभग दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलेगी।

अंडर-20 टीम को इस साल सितंबर में एएफसी अंडर-20 चैम्पियनशिप क्वालीफायर में भाग लेना है। एएफसी प्रतियोगिता में भारत ग्रुप एच में ऑस्ट्रेलिया, कुवैत और मेजबान इराक के साथ है।

भारतीय कोच ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘ टीम सैफ और महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी प्रेरित है। खिलाड़ी एशिया में अच्छा प्रदर्शन करने के महत्व को जानते है। ’’

भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ दक्षिण एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम होने के कारण हमसे उम्मीदें काफी ज्यादा होंगी। टूर्नामेंट हमारे लिए विशेष है, और खिलाड़ियों के लिए महामारी के कारण लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का अनुभव लेने का एक शानदार मौका होगा।’’

टीम:

गोलकीपर: सैयद जाहिद हुसैन बुखारी, मोहित सिंह धामी, सोम कुमार।

डिफेंडर: अमनदीप, हेलन नोंगटडू, विकास युमनाम, सज्जाद हुसैन पर्रे, राज बसफोर, बृजेश गिरी, तनकधार बाग, प्रीतम मीतेई सोरोखैबम।

मिडफिल्डर: शिवजीत सिंह लीमापोकपम, विबिन मोहनन, विनय हरजी, महेसन सिंह तोंगब्रम, सुजीत सिंह, हर्ष शैलेश पात्रे, टाइसन सिंह लोइतोंगबाम, मैकर्टन लुई निकसन।

फॉरवर्ड: गुरकीरत सिंह, पार्थिव सुंदर गोगोई, हिमांशु जांगड़ा, शुभो पॉल।

मुख्य कोच: शनमुगम वेंकटेश।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\