देश की खबरें | भारत और इटली ने सैन्य संबंध बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और इटली ने रोम में दो दिवसीय बैठक की, जिसमें दोनों देशों ने अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारत और इटली ने रोम में दो दिवसीय बैठक की, जिसमें दोनों देशों ने अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यह विचार-विमर्श प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी द्वारा दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहित कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तारित करने के लिए पांच साल की रणनीतिक कार्य योजना जारी किये जाने के चार महीने बाद हुआ।

नवंबर में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत के बाद यह कार्य योजना जारी की गई थी।

दोनों पक्षों ने बीस और 21 मार्च को आयोजित भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) के 13वें संस्करण की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समग्र स्थिति की भी समीक्षा की।

मंत्रालय ने कहा कि चर्चा में द्विपक्षीय सैन्य-केंद्रित सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए नये रास्ते तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘मुख्य एजेंडा बिंदुओं में उन्नत विनिमय कार्यक्रम, क्षमता विकास प्रयास और भारतीय और इतालवी सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत करना शामिल था।’’

उसने कहा कि बैठक में दोनों देशों के बीच जारी रक्षा संबंधों की भी समीक्षा की गई, उनकी प्रगति का आकलन किया गया और भविष्य की बातचीत को बेहतर बनाने के तरीके की तलाश की गई।

एमसीजी दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने, मजबूत सैन्य संबंधों और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करता है।

अमित रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\