जरुरी जानकारी | भारत ने नेपाल को आरटीएम में बिजली बेचने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने नेपाल को दो पनबिजली परियोजनाओं से पैदा बिजली को शनिवार मध्यरात्रि से तत्कालिक बिजली बाजार (आरटीएम) पर बेचने की अनुमति दे दी है। नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) ने यह जानकारी दी है।

काठमांडू, एक अक्टूबर भारत ने नेपाल को दो पनबिजली परियोजनाओं से पैदा बिजली को शनिवार मध्यरात्रि से तत्कालिक बिजली बाजार (आरटीएम) पर बेचने की अनुमति दे दी है। नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) ने यह जानकारी दी है।

यह पहली बार है जबकि भारत ने परियोजना-वार मंजूरी दी है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि नेपाल भारत के आरटीएम में अपनी पनबिजली बेच सकेगा।

एनईए के प्रवक्ता सुरेश बहादुर भट्टाराई ने बताया कि भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने पहले चरण में पनबिजली परियोजनाओं- 19.4 मेगावाट लोअर मोदी और 24.25 मेगावाट कबेली बी-1 से उत्पन्न 44 मेगावाट बिजली को आरटीएम में व्यापार करने की अनुमति दी है।

उन्होंने कहा कि डे अहेड और आरटीएम दोनों बाजारों में दो परियोजनाओं से बिजली की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है।

भट्टाराई ने कहा, “पहले बिजली के आयात-निर्यात के लिए एक दिन का इंतजार करना पड़ता था।”

उन्होंने कहा, “अब हम बिक्री से केवल 1.15 घंटा पहले बोली लगाकर व्यापार कर सकते हैं। अब हम अचानक बिजली बंद होने या बिजली उत्पादन बढ़ने की स्थिति में बिजली खरीद या बेच सकते हैं।”

भट्टाराई ने कहा, “हम उम्मीद कर सकते हैं कि अन्य परियोजनाएं भी आने वाले दिनों में आरटीएम में बिजली बेचने में सक्षम होंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी