देश की खबरें | जम्मू कश्मीर की सभी पांच लोकसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन जीतेगा: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रसूल वानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी ने सोमवार को दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी पांच सीट पर जीतेगा।

जम्मू, 23 अक्टूबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी ने सोमवार को दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी पांच सीट पर जीतेगा।

उन्होंने प्रदेश में करीब एक दशक से विधानसभा चुनाव नहीं कराने को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा।

वानी ने कहा कि भाजपा को आगामी चुनावों में वैसी ही करारी शिकस्त मिलेगी, जैसी उसे करगिल परिषद चुनाव में मिली है। जम्मू-कश्मीर में 2018 से निर्वाचित सरकार नहीं है और प्रदेश में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे।

वानी ने किश्तवाड़ में पत्रकारों से कहा, “उन्होंने (भाजपा ने) अपनी हार को कमतर करने के लिए गलत सूचना फैलाने का अभियान चलाने की कोशिश की। भविष्य में विधानसभा और संसदीय चुनावों में भी उसे इसी तरह की (करगिल परिषद चुनाव जैसी ही) हार का सामना करना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि भाजपा हार के डर से करीब एक दशक से जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने से बच रही है।

उन्होंने चुनावों में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की संभावनाओं पर भरोसा जताया। वानी ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर की सभी पांच सीट पर विपक्षी गठबंधन जीतेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड