एजेंसी न्यूज

मोदी के शपथ ग्रहण का न्योता मिलने के बाद इस पर विचार करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है, लेकिन न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा.

मोदी के शपथ ग्रहण का न्योता मिलने के बाद इस पर विचार करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: कांग्रेस
(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 8 जून : कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को नहीं मिला है, लेकिन न्योता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा. मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए नौ जून को शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ उनके मंत्रिपरिषद के कई दूसरे सदस्य भी शपथ ले सकते हैं.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण गया है. अभी तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है. अगर इंडिया जनबंधन के नेताओं को निमंत्रण आएगा तो उस पर हम विचार करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : कृषि शिक्षा का उपयोग देश के सुदृढ़ीकरण में करें विद्यार्थी: राजस्थान के राज्यपाल

कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन करेगा.

राजस्थान में अपनी सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने खुद बेनीवाल से बात की है और अब सब ठीक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).