देश की खबरें | भारत अवैध आव्रजन के खिलाफ: अवैध आव्रजकों के निर्वासन के ट्रंप के प्रयास पर विदेश मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अवैध आव्रजन का विरोध करता है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित हो।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अवैध आव्रजन का विरोध करता है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है, बशर्ते उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित हो।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह टिप्पणी तब आई जब ट्रंप प्रशासन अमेरिका में रह रहे अवैध आव्रजकों के संबंध में बड़े पैमाने पर निर्वासन कार्यक्रम लागू करने की तैयारी कर रहा है।
जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत उन भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार है जो या तो अमेरिका या किसी अन्य देश में निर्धारित समय से अधिक समय तक रह चुके हैं या जिनके पास कागजात नहीं हैं।
वह इन खबरों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने भारत के लगभग 18,000 अवैध आव्रजकों की पहचान की है।
जायसवाल ने कहा कि कई तरह के संगठित अपराधों के चलते भारत अवैध आव्रजन का विरोध करता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें वापस ले लेंगे, बशर्ते दस्तावेज़ हमारे साथ साझा किए जाएं ताकि हम उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित कर सकें कि वे वास्तव में भारतीय हैं।’’
जायसवाल ने यह भी कहा कि अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या के बारे में बात करना ‘‘जल्दबाजी’’ होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

