एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान में भारतीय मिशन ने देश में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

विदेश की खबरें | भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तेहरान, 16 जुलाई ईरान में भारतीय मिशन ने देश में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा पर विचार कर रहे नागरिकों से कहा है कि वे क्षेत्रीय हालात पर नजर बनाए रखें और भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे अद्यतन परामर्शों का पालन करें।

एक आधिकारिक परामर्श में कहा गया है ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में हुई सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा हालात पर गंभीरता से विचार करें।’’

दूतावास ने यह भी कहा कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में हैं और वहां से बाहर निकलना चाहते हैं, वे वर्तमान में उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों और फेरी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

यह परामर्श ईरान और इज़राइल के बीच हालिया संघर्ष के बाद बने हालात के मद्देनजर जारी किया गया है। पिछले महीने इज़राइल द्वारा शुरू किए गए ‘‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’’ के जवाब में ईरान ने इजराइल और क़तर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हवाई हमले किए थे।

इसके बाद अमेरिका ने भी ईरान में तीन ठिकानों पर हमले किए और खुद को इज़राइल के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अभियान में शामिल किया। करीब 12 दिन तक चले इस संघर्ष का अंत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इज़राइली पक्ष की ओर से एकतरफा युद्धविराम की घोषणा के बाद हुआ।

इज़राइल का कहना है कि 13 जून से शुरू हुए उसके इस युद्ध का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। हालांकि तेहरान लंबे समय से ऐसे किसी प्रयास से इनकार करता रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).