खेल की खबरें | भारत ए ने इंग्लैंड लॉयन्स पर 289 रन की बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक क्रिकेट टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को यहां दूसरी पारी में सात विकेट पर 268 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 289 रन तक पहुंचाया।

नॉर्थम्पटन, नौ जून भारत ए ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक क्रिकेट टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को यहां दूसरी पारी में सात विकेट पर 268 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 289 रन तक पहुंचाया।

भारत ए ने सुबह के सत्र में ध्रुव जुरेल (28), नितीश कुमार रेड्डी (42) और शारदुल ठाकुर (34) के विकेट गंवाए।

जॉर्ज हिल (39 रन पर तीन विकेट) ने लंच से पहले की आखिरी गेंद पर शारदुल को बोल्ड किया। लंच के समय तनुष कोटियान सात रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 163 रन से की। जुरेल ने क्रिस वोक्स पर मिड विकेट क्षेत्र में दो चौके मारे लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

जुरेल ने एडी जैक की आउटस्विंग पर विकेटकीपर कप्तान जेम्स रेव को कैच थमाया। उन्होंने 51 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे और रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

रेड्डी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन हिल ने उन्हें बोल्ड करके भारत को छठा झटका दिया। उन्होंने 78 गेंद की अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का मारा।

शारदुल ने फरहान अहमद पर लगातार दो चौके मारे लेकिन लंच से ठीक पहले हिल ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े।

भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाने के बाद इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर आउट करके 21 रन की बढ़त हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज