खेल की खबरें | इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत ए ने बनाया दबदबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मानव सुतार (45 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के असरदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार की (नाबाद 61) की शानदार पारी से भारत ‘ ए ’ ने दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन इंग्लैंड लायन्स के 233 रन के जवाब में एक विकेट पर 123 रन बना लिये।
अहमदाबाद, 12 जनवरी मानव सुतार (45 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के असरदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार की (नाबाद 61) की शानदार पारी से भारत ‘ ए ’ ने दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन इंग्लैंड लायन्स के 233 रन के जवाब में एक विकेट पर 123 रन बना लिये।
वामहस्त स्पिनर सुतार को तेज गेंदबाज आकाश दीप (28 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला। वी कावेरप्पा, तुषार देशपांडे और पुलकित नारंग को एक-एक सफलता मिली।
इंग्लैंड लायन्स की टीम यहां के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम ‘बी’ मैदान में 51.1 ओवर में आउट हो गयी। टीम के लिए डैन मौसली (60) और ओली रॉबिन्सन (45) ही भारतीय गेंदबाजों का डट का सामना कर सकें। दोनों की छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी टूटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने फिर से दबदबा बना लिया।
मौसली को दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।
इसके जवाब में पाटीदार और अभिमन्यु ईश्वरन (32) ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी।
ब्रायडन कारसे (23 रन पर एक विकेट) की गेंद पर ईश्वरन के आउट होने के बाद पाटीदार को प्रदोष रंजन पॉल (नाबाद 24) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक 50 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम इंग्लैंड से 110 से पीछे है।
दिन की शुरुआत में इंग्लैंड लायन्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (25) और एलेक्स हेल्स (35) ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। इस साझेदारी को सुतार ने जेनिंग्स को आउट कर तोड़ा।
इसके दो गेंद के बाद आकाश ने हेल्स को बोल्ड कर स्कोर बिना किसी नुकसान के 66 रन से 66 रन पर दो विकेट कर दिया।
सुतार ने इसके बाद अपने लगातार ओवरों में कप्तान जोश बोहानोन (आठ) और ओलिवर प्रिंस (सात) को बोल्ड किया।
जेम्स रीव (एक) इश्वरन के शानदार थ्रो पर रन आउट हुए जिससे टीम ने 25वें ओवर तक पांच विकेट गंवा दिये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

