ICC T20 World Cup 2024: पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का दावा, कहा- भारत आगामी टी20 विश्व कप खिताब का बड़ा दावेदार

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप खिताब के लिए भारत को बड़ा दावेदार करार देते हुए सोमवार को यहां कहा कि चैम्पियन बनने के लिए इस टीम को आखिरी दो नॉकआउट मैचों में विजेता बनना होगा

Ravi Shastri ( Photo Credit: Twitter)

ICC T20 World Cup 2024: मुंबई, 27 नवंबर पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप खिताब के लिए भारत को बड़ा दावेदार करार देते हुए सोमवार को यहां कहा कि चैम्पियन बनने के लिए इस टीम को आखिरी दो नॉकआउट मैचों में विजेता बनना होगा. भारतीय टीम को एकदिवसीय विश्व कप में शानदार अभियान के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें: आईपीएल की मिनी ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर की होगी चांदी, साइन करने के लिए इन टीमों के बीच लगेगी होड़

शास्त्री ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘ कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यहां तक ​​कि महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप जीतने के लिए छह विश्व कप का इंतजार करना पड़ा. आप विश्व कप (आसानी से) नहीं जीतते, एक विश्व कप जीतने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है. उस बड़े दिन (फाइनल) अच्छा प्रदर्शन करना होता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ फाइनल में पहुंचने के बाद यह मायने नहीं रखता कि आपने टूर्नामेंट में पहले क्या किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप शुरुआती बाधा को पार कर लेते हैं तो सिर्फ शीर्ष चार टीम होती हैं और आपको आखिरी दो मैच में अच्छा करना होता है. उन दो मैचों में अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आप चैम्पियन बनते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही किया, वे अपने शुरुआती दो मैच हार गये थे लेकिन उन्होंने जब अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी तब अच्छा किया.’’

भारत के इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत के पास कई युवा खिलाड़ी हैं. टी20 विश्व कप का आयोजन चार जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ वनडे प्रारूप में शायद यह आसान नहीं होगा क्योंकि आपको फिर से टीम का गठन करना होगा. लेकिन टी20 क्रिकेट (विश्व कप) में भारत गंभीर चुनौती पेश करेगा. टीम के मुख्य खिलाड़ियों की पहचान हो गयी है और अब आपका ध्यान खेल के छोटे प्रारूप पर होना चाहिये.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी