देश की खबरें | ‘इंडी’ गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गठजोड़: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को 'भ्रष्टाचारियों का गठबंधन' करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह गठजोड़ बेईमान लोगों को बचाने की जुगत में लगा है।

रामपुर (उप्र), आठ अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को 'भ्रष्टाचारियों का गठबंधन' करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह गठजोड़ बेईमान लोगों को बचाने की जुगत में लगा है।

नड्डा ने रामपुर से पार्टी प्रत्याशी घनश्याम लोधी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, वहीं ‘इंडी’ गठबंधन कह रहा है कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। वह इसी काम में लगा हुआ है।"

उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, द्रमुक, आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विभिन्न घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा, "इन्होंने तीनों लोक में घोटाला किया था। पाताल को भी नहीं छोड़ा, जल और धरती को भी नहीं छोड़ा।"

नड्डा ने तंज कसते हुए कहा, "यह घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के सिवाय और कुछ नहीं है। आप बताइए राहुल गांधी जमानत पर हैं कि नहीं, सोनिया गांधी जमानत पर हैं कि नहीं, लालू यादव जामनत पर हैं कि नहीं, द्रमुक के मंत्री जमानत पर हैं कि नहीं, आप बताइए हेमंत जेल में हैं या नहीं हैं, अरविंद केजरीवाल जेल में हैं या नहीं है, मनीष सिसोदिया जेल में है या नहीं है।"

उन्होंने कहा, "यह सारे घमंडिया गठबंधन के नेता या तो जमानत पर हैं या फिर जेल में हैं। क्या ऐसे लोगों के हाथों में भारत की सत्ता को देना है?"

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को खांटी परिवारवादी दल बताते हुए कहा कि इन पार्टियों में परिवार के बाद 'फुल स्टॉप' लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इनको अपना परिवार बचाना है और भ्रष्टाचार चलाना है।

नड्डा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "आज मैं काफी समय बाद रामपुर आया, मुझे रामपुर की पुरानी तस्वीर भी याद है जब यहां की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, जब व्यापारी सूरज ढलने से पहले अपनी दुकान बंद कर दिया करते थे, विश्वविद्यालय-कॉलेज में जाने वाली बेटियां जब तक घर में सुरक्षित पहुंच नहीं जाती थीं तब तक मां-बाप परेशान रहते थे। लेकिन आज हमारी बच्चियां बिना किसी रोक-टोक के पढ़ रही हैं। यह तस्वीर बदली है तो भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी और योगी जी के कारण बदली है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव देश को विकसित करने का चुनाव है। यह जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति की मानसिकता बदली है यह उसका चुनाव है। प्रधानमंत्री ने राजनीति की संस्कृति, राजनीति का ढर्रा, राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। इसको भी हमको समझना चाहिए।"

उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टियां जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर वोट बैंक की राजनीति किया करती थीं, लेकिन मोदी ने राजनीति का परि बदल दी है और अब विकासवाद की राजनीति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\