खेल की खबरें | उमर अकमल की प्रतिबंध के खिलाफ अपील पर स्वतंत्र न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल की तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ की गयी अपील की सुनवाई कर रहे स्वतंत्र न्यायाधीश ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

लाहौर, 13 जुलाई पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल की तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ की गयी अपील की सुनवाई कर रहे स्वतंत्र न्यायाधीश ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

अकमल को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी20 प्रतियोगिता से जुड़े सट्टेबाजी के लिए संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं देने का दोषी पाया गया था। इस साल अप्रैल में उन्हें तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। मामले की अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान उन पर सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगा था।

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मुहम्मद खोखर ने एक स्वतंत्र न्यायाधीश के तौर पर उमर अकमल की अपील पर आज दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।’’

बोर्ड ने इसके साथ ही कहा कि वह इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | ईश सोढ़ी ने कहा- किस्मत वाला था, युवा अवस्था में ही विविधता से परिचय हो गया.

पीएसएल के शुरु होने से पहले अकमल को दो अलग-अलग पार्टियों में स्पॉट फिक्सिंग का प्रस्ताव मिला था।

अकमल के द्वारा इससे जुड़ी जानकारी को पीसीबी से साझा नहीं करने पर उन्हें फरवरी में अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था। इसके बाद अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा है।

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल के छोटे भाई उमर अकमल ने 16 टेस्ट, 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 121 एकदिवसीय खेले है।

वह टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम के भी रिश्तेदार है।

अकमल पाकिस्तान के लिए आखिरी बार अक्टूबर 2019 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए मैदान में उतरे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार