नौकरी का झांसा देकर ऑफिस में बुलाकर युवती से की अश्लील हरकत, 2 युवक गिरफ्तार
थाना सेक्टर 24 की पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती को दिल्ली से नोएडा बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा, 16 सितंबर : थाना सेक्टर 24 की पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती को दिल्ली से नोएडा बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि सेक्टर 34 में रहने वाले ठेकेदार राकेश चौहान तथा राजेश चौहान ने नौकरी देने के बहाने उसे नोएडा बुलाया और जब वह उनके दफ्तर में पहुंची तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और गलत काम करने का प्रयास किया. यह भी पढ़ें : Delhi: इस मौसम में 1964 के बाद सबसे ज्यादा बारिश, अभी और वर्षा का अनुमान
उन्होंने बताया कि युवती किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 24 पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर राकेश तथा राजेश को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

