Uttar Pradesh: पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर स्थित फेज़- वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 में रहने वाली पांच-वर्षीया एक मासूम के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा (उप्र), 18 जून : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर स्थित फेज़- वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 में रहने वाली पांच-वर्षीया एक मासूम के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरि ने शनिवार को बताया कि सेक्टर 10 में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात उसके पड़ोस में रहने वाला पंकज नामक युवक उसकी पांच-वर्षीय बेटी को अपने कमरे पर बहला-फुसलाकर ले गया और मासूम के साथ अश्लील हरकत की. उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने की आवाज पर आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली. यह भी पढ़ें : अग्निपथ के जरिए सरकार संघ की मानसिकता को सेना में डालना चाहती: कांग्रेस
हंगामे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी व्यक्ति aको जमकर पीटा तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया.थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

