देश की खबरें | संतरागाछी झील में प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस सर्दी में 7,000 से अधिक पक्षी कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित संतरागाछी झील या पखिरालय (पक्षी अभयारण्य) को गुलजार कर रहे हैं। पक्षियों की यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

कोलकाता, 31 दिसंबर इस सर्दी में 7,000 से अधिक पक्षी कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित संतरागाछी झील या पखिरालय (पक्षी अभयारण्य) को गुलजार कर रहे हैं। पक्षियों की यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

‘नेचर मेट्स क्लब’ द्वारा अब तक की नवीनतम अनौपचारिक गणना के अनुसार इस वर्ष यह संख्या पहले ही 7,000 को पार कर चुकी है।

संतरागाछी झील परियोजना की निगरानी करने वाले ‘नेचर मेट्स’ की लीना चटर्जी ने कहा, ‘‘अब तक, ‘झील’ में लगभग 45 प्रजातियों के पक्षी आये हैं, लेकिन कभी भी एक विशेष समय पर नहीं। आमतौर पर आपको लगभग 20 प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।’’

एनजीओ की वार्षिक पक्षी गणना के अनुसार, पक्षियों की संख्या 2018 में लगभग 700 तक गिर गई थी, जब हावड़ा नगर निगम ने झील को पूरी तरह से साफ कर दिया था, जिससे पक्षियों के आराम करने के लिए कोई जगह नहीं बची थी।

हालांकि, कुछ प्रजातियां जिनकी संख्या पिछले वर्षों में काफी कम हो गई थी, वापस आ रही हैं।

‘नेचर मैट्स नेचर क्लब’ के सचिव अर्जन बसु रॉय ने कहा, ‘‘ पक्षियों की संख्या जो 700 तक गिर गई थी, अब बढ़कर 7000 से अधिक हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज