एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और पहलगाम में पारा सात डिग्री से अधिक बढ़कर शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

श्रीनगर, 18 जनवरी कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और पहलगाम में पारा सात डिग्री से अधिक बढ़कर शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में घाटी में बहुत हल्का या हल्का हिमपात होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की रात राजधानी का तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे दर्ज किया गया था।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । पहलगाम में एक रात पहले तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्का हिमपात होने का अनुमान है जबकि सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है।

कश्मीर में 22 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्का हिमपात और 23 जनवरी को जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर हल्का से मध्यम हिमपात की संभावना है।

इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिन का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ का समय होगा जब ठंड धीरे धीरे कम होने लगेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).