एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि से ठंड से थोड़ी राहत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में न्यूनम तापमान में वृद्धि से शनिवार को ठंड से कुछ राहत मिली। रात का तापमान हालांकि हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा।

देश की खबरें | कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि से ठंड से थोड़ी राहत मिली

श्रीनगर, सात दिसंबर कश्मीर में न्यूनम तापमान में वृद्धि से शनिवार को ठंड से कुछ राहत मिली। रात का तापमान हालांकि हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरे कश्मीर में रात के तापमान में बीती रात सुधार हुआ, हालांकि घाटी के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे ही रहा।

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर शहर का तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पहली रात यह शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में रात का तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि आठ और नौ दिसंबर को जम्मू संभाग के कुछ मैदानी तथा पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 15 से 16 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).