देश की खबरें | अधिवक्ता के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराने के लिए शुल्क में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसी अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए शुल्क में की गयी वृद्धि को वापस लेने की प्रार्थना करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय बार काउंसिल और उसकी उत्तराखंड इकाई को नोटिस जारी किया ।

देहरादून, 22 मई किसी अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए शुल्क में की गयी वृद्धि को वापस लेने की प्रार्थना करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय बार काउंसिल और उसकी उत्तराखंड इकाई को नोटिस जारी किया ।

उत्तराखंड बार काउंसिल ने 'किसी अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत' दर्ज कराने के लिए शुल्क बढ़ाकर 5,500 रू कर दिया है ।

अधिवक्ता के खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक जांच शुरू किए जाने से पहले भारतीय बार काउंसिल के पास धनराशि जमा कराना जरूरी है ।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने नोटिस जारी किया। शुल्क में की गयी कई गुना वृद्धि को याचिका में इस आधार पर चुनौती दी गयी है कि इसकी प्रकृति निषेधात्मक और जनहित के विरूद्ध है ।

याचिकाकर्ता के वकील कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय 13 मई को मामले की फिर सुनवाई करेगा ।

गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अदालत के सामने यह तथ्य रखा कि भारतीय बार काउंसिल के नियमों के तहत किसी अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकतम 450 रू का शुल्क लिया जाता है ।

उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड बार काउंसिल ने एक गैरकानूनी संकल्प पारित करते हुए इस राशि को बढ़ाकर 5500 रू कर दिया है। इतने ज्यादा शुल्क की वजह से सही शिकायतकर्ता भी अधिवक्ता के खराब आचरण के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करा पाएगा।'

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने अदालत के सामने दलील दी कि यह निर्णय जनहित के खिलाफ है क्योकि उत्तराखंड बार काउंसिल किसी शिकायत के दर्ज होने से पहले ही उसके बारे में फैसला नहीं ले सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\