देश की खबरें | बेनामी संपत्ति मामले में बयान दर्ज करने वाद्रा के कार्यालय पहुंचा आयकर दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग के अधिकारियों का दल बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा का बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को उनके कार्यालय पहुंचा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार जनवरी आयकर विभाग के अधिकारियों का दल बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा का बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को उनके कार्यालय पहुंचा।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उनका कहना था कि वाद्रा को आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचकर जांच में शामिल होना था लेकिन उन्होंने कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का हवाला दिया। इसके बाद आयकर अधिकारियों का दल सुखदेव विहार स्थित उनके परिसर पहुंचा।

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग का दल बेनामी संपत्ति लेनदेन (निषेध) कानून के प्रावधानों के तहत वाद्रा का बयान दर्ज करने पहुंचा।

ब्रिटेन में कथित तौर पर कुछ अघोषित आय रखने के आरोप में वाद्रा आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति हैं।

प्रवर्तन निदेशालय भी धनशोधन विरोधी कानून के तहत वाद्रा के खिलाफ इन आरोपों की जांच कर रहा है।

पेशे से कारोबारी वाद्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों और कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। कांग्रेस ने कुछ महीने पहले कहा था कि वाद्रा के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड