जरुरी जानकारी | अब तेजी से हो रहा है आयकर रिफंड: सीआईआई सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनियों और लोगों का मानना है कि सरकार के विभिन्न उपायों से आयकर वापसी में लगने वाले समय में कमी आई है। उद्योग मंडल सीआईआई के एक सर्वे में कहा गया है कि 89 प्रतिशत व्यक्तियों और 88 प्रतिशत कंपनियां यह मानती हैं कि आयकर ‘रिफंड’ प्राप्त करने में लगने वाले समय में पिछले पांच साल में कमी आई है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कंपनियों और लोगों का मानना है कि सरकार के विभिन्न उपायों से आयकर वापसी में लगने वाले समय में कमी आई है। उद्योग मंडल सीआईआई के एक सर्वे में कहा गया है कि 89 प्रतिशत व्यक्तियों और 88 प्रतिशत कंपनियां यह मानती हैं कि आयकर ‘रिफंड’ प्राप्त करने में लगने वाले समय में पिछले पांच साल में कमी आई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपे सीआईआई आयकर रिफंड सर्वे में यह भी पाया गया कि 75.5 प्रतिशत व्यक्तियों और 22.4 प्रतिशत कंपनियों ने अपनी अनुमानित कर देनदारी से अधिक टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) का भुगतान नहीं किया।

सर्वे में शामिल प्रतिभागियों (84 प्रतिशत व्यक्तियों और 77 प्रतिशत कंपनियों) का यह भी मानना है कि कर वापसी की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया अब बेहतर और सुचारू है।

सीआईआई के अध्यक्ष आर दिनेश ने कहा, ‘‘सरकार ने कराधान व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सरल और स्वचालित करने के लिये हाल के वर्षों में जो उपाय शुरू किये हैं, उससे काफी लाभ हुआ है। यह सीआईआई के आयकर रिफंड की गति और दक्षता के आकलन पर किये गये सर्वेक्षण के परिणाम से स्पष्ट है।’’

सर्वे में कहा गया है कि आश्चर्यजनक रूप से 87 प्रतिशत व्यक्तियों और 89 प्रतिशत कंपनियों को लगता है कि आयकर ‘रिफंड’ का दावा करने की प्रक्रिया सुविधाजनक है।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘व्यक्तियों और कंपनियों के लिये पिछले पांच साल में (2018-2023) आयकर रिफंड प्राप्त करने के लिये प्रतीक्षा समय में महत्वपूर्ण कमी आई है। यह उत्साहजनक है। यह पिछले कुछ वर्षों में आयकर रिफंड प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और कुशल बनाने के सरकार के प्रयासों को दर्शाता है।’’

सीआईआई ने यह सर्वे अखिल भारतीय स्तर पर अक्टूबर 2023 में 3,531 प्रतिभागियों के बीच किया था। इनमें से 56.4 प्रतिशत व्यक्ति और 43.6 प्रतिशत कंपनी/उद्यम/संगठन थे। इसमें प्रमुख राज्यों की भागीदारी थी।

सर्वे में कहा गया है कि आयकर ‘रिफंड’ प्रक्रिया में स्वचालन और सरलीकरण ने करदाताओं के बीच आयकर विभाग के प्रति भरोसा बढ़ाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज