एजेंसी न्यूज

आयकर विभाग ने शिअद विधायक, कई रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में छापा मारा

आयकर विभाग ने मंगलवार को अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली सहित कई रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों की तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

आयकर विभाग ने शिअद विधायक, कई रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में छापा मारा
इनकम टैक्स (Photo Credits: Pixabay)

लुधियाना(पंजाब),16 नवंबर : आयकर विभाग ने मंगलवार को अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली सहित कई रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों की तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें लुधियाना में दाखा विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक अयाली का एक कार्यालय और फार्म हाउस भी शामिल है. यह भी पढ़ें : किन्नर अखाड़ा ने कंगना रनौत के विवादित बयान की आलोचना की, माफी मांगने को कहा

अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा के अधिकारियों द्वारा तलाशी की कार्रवाई मंगलवार सुबह शुरू हुई और यह अब तक जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).