जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने बुनियादी ढांचा में निवेश से आय पर सरकारी संपत्ति कोष को कर छूट अधिसूचित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने सरकारी संपत्ति कोषों (एसडब्ल्यूएफ) और वैóश्विक पेंशन कोषों की ओर से भारत के बुनियादी ढांचे में निवेश से प्राप्त पूंजी लाभ आय, ब्याज और लाभांश पर कर छूट की अधिसूचना जारी कर दी है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई आयकर विभाग ने सरकारी संपत्ति कोषों (एसडब्ल्यूएफ) और वैóश्विक पेंशन कोषों की ओर से भारत के बुनियादी ढांचे में निवेश से प्राप्त पूंजी लाभ आय, ब्याज और लाभांश पर कर छूट की अधिसूचना जारी कर दी है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने छह जुलाई को अधिसूचना के जरिये वित्त अधिनियम 2020 के माध्यम से पेश आयकर कानून की धारा 10 (23 एफई) के तहत आयकर छूट के लिये ‘बुनियादी ढांचे’ में निवेश को भी शामिल कर दिया है। नांगिया एंडरसन एलएलपी के भागीदार अरविंद श्रीवत्सन ने कहा कि यह प्रावधान अबू धाबी निवेश प्राधिकरण, एसडब्ल्यूएफ और पेंशन कोष को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि वे भारत में अपनी प्रतिबद्धता या निवेश बढ़ा सके।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

उन्होंने कहा, ‘‘अधिसूचना के बाद इन निवेशकों द्वारा सीधे या वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) जैसे माध्यमों से निर्धारित 34 बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निवेश इस छूट के लिये पात्र होगा।’’

अधिसूचना एक अप्रैल 2021 से प्रभाव में आएगी और आकलन वर्ष 2021-21 और उसके बाद के आकलन वर्षों पर लागू होगी।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

एकेएम ग्लोबल टैक्स पार्टनर अमित महेश्वरी ने कहा कि ‘‘इससे वैश्विक सरकारी सम्पत्ति कोष भारत में दूरसंचार, ऊर्जा, अस्पताल और शीत गृह श्रृंखला जैसे विभिन्न बुनियादी ढांचों के विकास में लगी कंपनियों में निवेश के लिये आकर्षित होंगे।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के बजट में इस छूट की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू