जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने गैलेंट समूह के खिलाफ देश भर में छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश स्थित गैलेंट समूह के देश भर में मौजूद लगभग 60 परिसरों में छापा मारा है।

लखनऊ, 27 अप्रैल आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश स्थित गैलेंट समूह के देश भर में मौजूद लगभग 60 परिसरों में छापा मारा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान लगभग 16 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। यह छापेमारी कथित कर चोरी की जांच के लिए की गई। यह कंपनी टीएमटी इस्पात बार बनाती है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान कंपनी के प्रवर्तकों और अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी की गई।

सूत्रों ने बताया कि करीब 60 परिसरों पर छापा मारा गया।

दूसरे दिन चल रहे छापे के बारे में टिप्पणी के लिए कंपनी को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त