जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने धर्मार्थ संस्थानों के लिए खुलासा मानकों में किए बदलाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने आयकर छूट का दावा करने वाले धर्मार्थ संस्थानों के लिए खुलासा मानकों में बदलाव करते हुए अतिरिक्त विवरण देने को कहा है।

नयी दिल्ली, 26 जून आयकर विभाग ने आयकर छूट का दावा करने वाले धर्मार्थ संस्थानों के लिए खुलासा मानकों में बदलाव करते हुए अतिरिक्त विवरण देने को कहा है।

आयकर नियमों में किए गए संशोधन एक अक्टूबर से लागू होंगे। इसके मुताबिक, धर्मार्थ संस्थानों को अब यह खुलासा करना होगा कि उनकी गतिविधियां धर्मार्थ, धार्मिक या धार्मिक-सह-धर्मार्थ किस तरह की हैं।

इसके अलावा एक दिन में किसी व्यक्ति से दो लाख रुपये से अधिक दान मिलने पर दान देने वाले का नाम-पता, भुगतान की राशि और पैन की जानकारी भी धर्मार्थ संस्था को अब देनी होगी।

नांगिया एंडरसन एलएलपी के साझेदार विश्वास पंजियार ने आयकर नियमों में किए गए इस संशोधन पर कहा कि सरकार ने हाल ही में कर छूट का दावा करने या आयकर अधिनियम के तहत 80जी प्रमाणपत्र पाने के लिए धर्मार्थ संस्थानों के लिए लागू पंजीकरण जरूरत को भी नया रूप दिया था।

पंजियार ने कहा, "सरकार ने अब आयकर नियमों (नियम 2सी, 11एए और 17ए) में बदलाव किए हैं। संशोधित नियम एक अक्टूबर 2023 से ही लागू होंगे। इसके अलावा संबंधित फॉर्म के अंत में दिए गए 'अंडरटेकिंग' में भी थोड़े बदलाव किए गए हैं।"

आयकर कानून के तहत धर्मार्थ संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों और चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थानों की आय को कर से छूट मिली हुई है। हालांकि इस छूट के लिए इन संस्थानों को आयकर विभाग के पास पंजीकरण कराना होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका