देश की खबरें | साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं से विकास प्रभावित होता है : दिनेश गुंडू राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने रविवार को कहा कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं से विकास कार्यों में बाधा आएगी क्योंकि निवेशक, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परियोजनाओं के वित्तपोषण से हतोत्साहित होंगे।

मंगलुरु, 11 जून कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने रविवार को कहा कि सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं से विकास कार्यों में बाधा आएगी क्योंकि निवेशक, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परियोजनाओं के वित्तपोषण से हतोत्साहित होंगे।

राव ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन, जिला पंचायत और अन्य स्थानीय निकायों से विकास पहलों को प्राथमिकता देने के लिए कहा। राव को दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम जाति और धर्म के भेदभाव के बिना समयबद्ध तरीके से वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचने चाहिए।

मंत्री ने पुलिस से जिले में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उन युवाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखे जो नफरत फैलाने वाले भाषणों से उकसावे में आते हैं और पुलिस जिले में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करे।

राव ने कहा कि वह जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त होने से खुश हैं और दक्षिण कन्नड़ के लोगों की भावनाओं को समझते हुए उनके लिए काम करेंगे। उन्होंने जिला अधिकारियों से मानसून के मौसम से पहले आवश्यक सावधानी बरतने को कहा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार पिछले शासन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे जुड़े संगठनों को सैकड़ों एकड़ जमीन के आवंटन की समीक्षा करेगी।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कुमार (विधान परिषद सदस्य), अशोक कुमार राय (विधायक), पार्टी नेता शकुंतला शेट्टी, जे आर लोबो और इवान डिसूजा उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी