देश की खबरें | कोलकाता में ट्राम के भीतर संग्रहालय का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम ने रविवार को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोलकाता के ट्रामों के अंदर एक संग्रहालय का उद्घाटन किया।

कोलकाता, 15 अगस्त पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम ने रविवार को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोलकाता के ट्रामों के अंदर एक संग्रहालय का उद्घाटन किया।

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) के सहयोग से कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट द्वारा ‘म्यूजियम आन व्हील्स’ का निर्माण किया गया है।

उद्घाटन के मौके पर लॉर्ड मेघनाद देसाई और लेडी किश्वर देसाई लंदन से डिजिटल तरीके से मौजूद थीं।

हाकिम ने उद्घाटन के मौके पर कहा, ‘‘भारत शांति का देश है। बंगाल सद्भाव और विविधता में एकता में विश्वास करता है। यह संग्रहालय बंगाल के लोकाचार को दर्शाता है। यह स्वतंत्रता संग्राम को भी दिखाता है जिसमें बंगाल ने प्रमुख भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘म्यूजियम ऑन व्हील्स हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों और बंगाल एवं पंजाब के विभाजन के राष्ट्रीय मानस पर प्रभाव को खूबसूरती से दर्शाता है।’’

एक अधिकारी ने कहा कि संग्रहालय दिसंबर के अंत तक एस्प्लेनेड में प्रदर्शित होगा, एक जनवरी से यह शहर के अन्य हिस्सों में स्थानांतरित हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\