देश की खबरें | केरल के वेली टूरिस्ट विलेज में सौर ऊर्जा से चलने वाली भारत की पहली लघु ट्रेन का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने वेली टूरिस्ट विलेज में सौर ऊर्जा से चलने वाली देश की अपनी तरह की पहली लघु ट्रेन का सोमवार को उद्घाटन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, दो नवम्बर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने वेली टूरिस्ट विलेज में सौर ऊर्जा से चलने वाली देश की अपनी तरह की पहली लघु ट्रेन का सोमवार को उद्घाटन किया।

यह रेलगाड़ी विशेष रूप से बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। यह 60 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | पंजाब के बाद राजस्थान विधानसभा से भी खिलाफ में तीन बिल पास: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विजयन ने एक ‘‘अर्बन पार्क’’ और राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित पर्यावरण अनुकूल पर्यटक गांव में एक स्विमिंग पूल भी समर्पित किया, जहां वेली झील अरब सागर से मिलती है।

इस लघु ट्रेन में पूरी तरह से सुसज्जित रेल प्रणाली की सभी विशेषताएं हैं, जिसमें एक सुरंग, स्टेशन और एक टिकट कार्यालय शामिल है। ट्रेन में तीन बोगियां हैं जिसमें एक बार में लगभग 45 लोग बैठ सकते हैं।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार का बड़ा आरोप, कहा- शिक्षकों को अक्टूबर तक वेतन के लिए 746 करोड़ रुपये दिया जा चुका है, लेकिन एमसीडी ने नहीं दिया.

मुख्यमंत्री ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और सौर ऊर्जा से चलेगी। उन्होंने कहा कि यह लघु रेलवे आगंतुकों को प्रकृति की सुंदरता का आनंद दिलायेगी। दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है।

विजयन ने कहा कि स्टेशन हाउस को भी पारंपरिक शैली में डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि ये विश्व स्तरीय सुविधाएं वेली को एक नया रूप प्रदान करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\